ओरमांझी। ओरमांझी थाना क्षेत्र के बिरसा जैविक उद्यान के समीप इरबा सपाही नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर ओरमांझी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
बताया गया कि शव नदी के अंदर काफी दूर घास में लिपटा था, जिसके कारण उसे बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पहचान इमरान अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इमरान अंसारी इरबा में किराए के मकान में रहकर जीवन-यापन करते थे। हालांकि, पुलिस की ओर से शव की आधिकारिक पहचान और मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
शव को देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है,घटनास्थल के समीप पानी की टंकी भी मौजूद है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी इसी क्षेत्र में नदी से एक शव बरामद हुआ था। इसके बाद एक बार फिर उसी इलाके में शव मिलने से स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गई हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधेड़ व्यक्ति नदी तक कैसे पहुंचा, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे कोई अन्य वजह है या नहीं, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
इरबा सपाही नदी में मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी
ओरमांझी। ओरमांझी थाना क्षेत्र के बिरसा जैविक उद्यान के समीप इरबा सपाही नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव
2 मिनट में पढ़ें





