रफ्तार की शादी (Raftaar Marriage): रैपर रफ्तार ने 31 जनवरी को अपनी दूसरी शादी की है, जिसकी दुल्हन फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा हैं. रफ्तार और मनराज की शादी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ये शादी साउथ इंडियन ट्रेडिशनल तरीके से हुई. रफ्तार की पहली शादी कोमल वोहरा से 2016 में हुई थी, लेकिन दोनों ने 2020 में तलाक ले लिया था.
नई दिल्ली : इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रफ्तार चर्चा में हैं. उन्होंने पहले शादी कोमल वोहरा से की थी, लेकिन दोनों ने 5 साल पहले तलाक ले लिया था. अब रफ्तार ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है और दूसरी शादी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रफ्तार ने 31 जनवरी को अपनी करीबी दोस्तों और परिवार के बीच दूसरी शादी की. उनकी दुल्हन फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा हैं. दोनों के रिश्ते की खबरें पहले से ही सुनी जा रही थीं और अब दोनों की शादी की पहली फोटोज सामने आई हैं. (रफ्तार की शादी (Raftaar Marriage))
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रफ्तार और कोमल वोहरा की शादी की पहली फोटो सामने आई. तस्वीर में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है और उनके परिवार के सदस्य भी इस खुशी में शामिल हैं. फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. उनकी शादी एक साउथ इंडियन ट्रेडिशनल सेरेमनी के तहत हुई.
यह भी पढ़े… घर के बाहर खेलने गई 4 साल की बच्ची का खेत में शव मिलने से सनसनी
यह भी पढ़े… Maiya Samman Yojana: एक बैंक अकाउंट से 95 बार किया आवेदन, जानें कैसे हो रहा फर्जीवाड़ा
यह भी पढ़े… Monalisa : महाकुंभ मे माला नहीं बिका पर मिल गई 20 करोड़ की फिल्म
प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो
रफ्तार और मनराज के प्री-वेडिंग फंक्शन की वीडियो भी वायरल हो गई हैं. एक वीडियो में उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर भी है, जिसमें कपल पीले और सफेद कपड़े पहने बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार खुशी से जश्न मनाता नजर आ रहा है.
शादी पर चुप्पी साधे हुए हैं रफ्तार और मनराज
रफ्तार और मनराज ने अपनी शादी पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या फोटो जारी नहीं किया है. हालांकि, दोनों की शादी के बारे में अटकलें तब शुरू हुईं, जब वेडिंग वेन्यू के एंट्रेंस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई.
रफ्तार की पहली शादी का इतिहास
रफ्तार ने 2016 में कोमल वोहरा से शादी की थी, लेकिन 2020 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी. 2022 में उनका तलाक पूरी तरह से हो गया था और अब उन्होंने दूसरा शादी कर ली है और लोग उन्हें बधाईंया दे रहे हैं.
