रांची। राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की हालत अचानक खराब हो गई। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए चेन्नई भेजा गया। जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने के बाद चंपई सोरेन का टीएमएच जमशेदपुर में इलाज चल रहा था। बतो दें कि परिवहन मंत्री पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्वीट कर चम्पई सोरेन के स्वस्थ होने की कामना की है। गौरतलब है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उनका हालचाल लेने टीएमएच पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी फोन पर उनका हालचाल लिया था। सोमवार को जब उनकी हालत और बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उनको चेन्नई ले जाने की सलाह दी थी।
मंत्री चंपई सोरेन की स्थिति और बिगड़ी, टीएमएच से चेन्नई रेफर
रांची। राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की हालत अचानक खराब हो गई। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए चेन्नई भेजा
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ