मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 15 के बाद मिलेगी ठंड से राहत
रांची। आज दूसरे दिन भी कांके का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह साल का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह कांके के कई इलाकों में पुवाल के ऊपर हल्की बफीर्ली चादर देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र कांके के वैज्ञानिकों ने बताया कि कांके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसे देखते हुए गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, कांके के अधिकतम तापमान में आज सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कांके का आज अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड किए गए हैं। वहींं, रांची का न्यूनतम तापमान आज सुबह 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राज्य भर में लगातार पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा ठंड को तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें सबसे अधिक ठंड वाले क्षेत्र को आॅरेंज जोन, इसके बाद येलो जोन और सबसे कम ठंंड वाले जिलो को ग्रीन जोन के रूप में चिन्हित किया गया है।
8 जिलों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड
झारखंड के 8 जिले आॅरेंज जोन में है, जिनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में सबसे अधिक ठंड जारी है। वहींं, येलो जोन में छह जिले शामिल हैं, जिनमें कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू शामिल हैं।
रांची का शहरी क्षेत्र ग्रीन जोन में है
राजधानी रांची अभी ग्रीन जोन में है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब बरकरार है। ग्रीन जोन में झारखंड के 6 जिले शामिल है, जिसमें बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी गुमला है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक बरकरार है। जबकि येलो जोन वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 8 डिग्री तक बरकरार है। वहींं, आॅरेंज जोन वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक बरकरार है।
15 के बाद ठंड से मिलेगी राहत
मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी के बाद बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे झारखंड वासियों को ठंड से राहत मिलेगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!