रांची। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट को भले ही सामान्य बताया जा रहा हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी हैं। इस बैठक से राज्य के राजनीतिक गलियारों में चचार्ओं का बाजार गर्म हो गया है।
बैठक के दौरान राज्य में धरातल पर उतर रही जनहित योजनाओं की प्रगति और उनके संचालन पर विशेष मंथन हुआ। साथ ही आगामी रणनीतियों और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा चली। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम हेमंत से मिले के. राजू

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट को भले ही सामान्य बताया जा रहा हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी हैं।
विज़ुअल मोड: इस ख़बर को 30 सेकंड की स्लाइड्स में देखें⚡ वेब स्टोरी देखें
पढ़ने के लिए अक्षर का आकार (Font Size):100%
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ