गिरिडीह: गिरिडीह जिले के धनवार में स्थित यूको बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद डाकुओं ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 10 लाख रुपये नकद, दो ग्राहकों से नकदी, और बैंक के लॉकर में रखे लगभग तीन से चार करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। गिरिडीह के एसपी, डॉ. विमल कुमार ने बताया कि लूट में शामिल पांच अपराधियों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस ने अपराधियों का पीछा शुरू कर दिया है और घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है।

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब लूटे गए सामान की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभव कदम उठा रही है।