चाईबासा : रुंगटा स्टील द्वारा आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का फाइनल और समापन समारोह रविवार को संपन्न हुआ। पिल्लई हॉल में आयोजित इस दो दिवसीय योग चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सीनियर और जूनियर प्रतिभागियों ने अपने योगासन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रांची जिले की टीम ने 51 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की रॉयल योग टीम ने 38 अंक प्राप्त कर उपविजेता का स्थान हासिल किया।
अतिथियों द्वारा विजेताओं का सम्मान
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी उत्कर्ष कुमार और विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरावल उपस्थिति रहे। अतिथियों ने विजेताओं और उपविजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
किशोर वर्ग के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
जिला योग संगठन के सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि शिशु और किशोर वर्ग के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों में योगासन के प्रति उत्साह देखने को मिला। साथ ही, उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की। राज्य योग संगठन के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने चाईबासा शहरवासियों की योग के प्रति रुचि और समर्थन की प्रशंसा की। उन्होंने रुंगटा स्टील के योगदान को भी सराहा। निर्णायक मंडली ने परिणाम को पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन का धन्यवाद एवं भविष्य की योजनाएं
जिला योग संगठन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने चाईबासा में राष्ट्रीय स्तर की योग चैंपियनशिप आयोजित करने की इच्छा भी व्यक्त की। यह प्रतियोगिता रुंगटा स्टील द्वारा प्रायोजित थी।
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष वर्ग – 25 से 30 वर्ष
प्रथम – अनिकेत राम, रॉयल योग
द्वितीय – विक्रम चौधरी, देवघर
तृतीय – हिमांशु शुक्ला, पूर्वी सिंहभूम
महिला वर्ग – 35 से 45 वर्ष
प्रथम – प्रीति सिंह, धनबाद
द्वितीय – खुशबू कुमारी, रांची
तृतीय – मीना कुमारी, जामताड़ा
बालिका 10 से 12 वर्ष
प्रथम – नेहा कुमारी
द्वितीय – जया पांडे, पूर्वी सिंहभूम
तृतीय – अनबिया रफीक
बालक 16 से 18 वर्ष
प्रथम – साहब कुमार, पूर्वी सिंहभूम
द्वितीय – देव कुमार गुप्ता, रांची
तृतीय – दुर्गा शर्मा, पूर्वी सिंहभूम
बालिका 8 से 10 वर्ष
प्रथम – आशिकी दास, कर्मकार इंस्टिट्यूट ऑफ योग
द्वितीय – शानवी साहू, रांची
महिला वर्ग – 45 वर्ष
प्रथम – रेणु कुमारी, हजारीबाग
द्वितीय – कविता साहू, पश्चिमी सिंहभूम
तृतीय – स्वीटी दत्ता, पश्चिम सिंहभूम
पुरुष 35 से 45 वर्ष
प्रथम – रवि रंजन गुप्ता, रांची
द्वितीय – रविंद्र कुमार सुमन, जामताड़ा
तृतीय – सोम कुमार नायक, पश्चिमी सिंहभूम
बालक 12 से 14 वर्ष
प्रथम – अभिमन्यु पांडे, रांची
द्वितीय – सप्तर्षि मुखर्जी, रांची
तृतीय – उत्तम तिवारी, पश्चिम सिंहभूम
बालिका 16 से 18 वर्ष
प्रथम – अनन्या सिंह, कर्मकार इंस्टिट्यूट
द्वितीय – दीक्षा सोनकर, पश्चिमी सिंहभूम
तृतीय – अंदेशा कुमारी
पुरुष वर्ग – 45 वर्ष
प्रथम – अनिल कुमार मिश्रा, हजारीबाग
द्वितीय – जसवीर सिंह, पश्चिम सिंहभूम
तृतीय – बिंदेश्वर शाह, पश्चिमी सिंहभूम
पुरुष वर्ग 30 से 35 वर्ष
प्रथम – गौतम कुमार, देवघर
द्वितीय – शत्रुंजय कुमार, हजारीबाग
तृतीय – राजकुमार महतो, रांची
बालक 14 से 16 वर्ष
प्रथम – रोहन प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम
द्वितीय – ओम कुमार, रॉयल योग
तृतीय – उत्सव आनंद, देवघर










