मेडिकल ग्राउंड के आधार पर दो हफ्ते का मांगा समय, वकील ने दी अर्जी
रांची। कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी से आज ईडी कार्यालय में पूछताछ होनी थी। उन्हें भेजे गए नोटिस में 11 बजे तक हीनू आॅफिस पहुंचने को कहा गया था। लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने सिविल कोर्ट एडवोकेट भानु के माध्यम से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर दो हफ्ते का समय मांगा है। बताते चलें कि आज उनसे हिनू स्थित ईडी के जोनल आॅफिस में कैश कांड से संबंधित सवालों के जवाब देने थे। इसी मामले में इरफान अंसारी से पहले कांग्रेस के विधायक अनुप सिंह से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। कैश कांड मामले में केवल इरफान अंसार से ही पूछताछ नहीं होगी। इससे जुड़े कांग्रेस के दो अन्य विधायकों से पूछताछ की जाएगी। 13 जनवरी को ईडी ने कांग्रेस से निलंबित डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और रोजश कच्छप को नोटिस भेजी थी। जिसमें 13 जनवरी को इरफान अंसारी को, 16 जनवरी को राजेश कच्छप और 17 जनवरी को नमन विक्सल कोंगाड़ी को रांची जोनल आॅफिस आने को कहा। बताते चलें कि साल 2022 की 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से लगभग 50 लाख रुपये बरामद किए गए थे। गिरफ्तारी होने के दूसरे दिन बेरमो विधानसभा से कांग्रेस के विधायक अनुप सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर कराया था। जिसके बाद इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में तीनों को जमानत मिल गई। बताते चलें कि इस कैश कांड की जांच कोलकाता पुलिस की सीआईडी टीम कर रही थी। बाद में नौ नवंबर को ईसीआईआर दर्ज कर मनी लांड्रिंग के मामले की जांच ईडी नौ नवंबर से कर रही है। उसी क्रम में आज इरफान अंसारी से पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि विधायक अनुप सिंह से लिए गए बयान का इन तीनों विधायकों के बयान से मिलान किया जाएगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!