नई दिल्ली: ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर जीत की राह पकड़ ली है। मंगलवार की शाम को सीएसके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया और यह मुकाबला 15 गेंद पहले समाप्त कर दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने छठे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हालांकि, आगे की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। टीम को शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। अब टीम के पास कोई भी गलती करने की गुंजाइश नहीं है।
वर्तमान में सीएसके 10 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए टीम को कम से कम 16 अंकों की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, किन परिस्थितियों में सीएसके प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है।
CSK का प्लेऑफ का सिनेरियो
इतनी जीत है जरूरी
सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह अब साफ है। टीम को लीग स्टेज में चार मुकाबले खेलने हैं। यदि सीएसके अपने अंतिम चार मैचों में से 3 जीतती है, तो वह 16 अंकों तक पहुंच जाएगी और इस तरह प्लेऑफ में स्थान बना लेगी। वहीं, अगर टीम सभी चार मुकाबले जीतती है, तो वह 18 अंकों पर पहुंच जाएगी, जिससे उसका क्वालिफिकेशन लगभग सुनिश्चित हो जाएगा।
14 अंकों पर टिकी उम्मीद
यदि सीएसके केवल 2 मैच जीतने में सफल रहती है, तो उसके खाते में 14 अंक होंगे। इस स्थिति में प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं नेट रन रेट और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर करेंगी, जो कि एक जोखिम भरा समीकरण है।
अहम मुकाबलों का दबाव
सीएसके के लिए आगामी मैच बेहद महत्वपूर्ण हैं, विशेषकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ। एलएसजी इस समय निचले पायदान पर है, इसलिए सीएसके के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा। यहां हार का मतलब उनके लिए आगे की राह और अधिक कठिन हो जाएगी।
नेट रन रेट की भूमिका
सीएसके का प्लेऑफ में प्रवेश कुछ हद तक नेट रन रेट पर भी निर्भर करेगा। वर्तमान में टीम का नेट रन रेट +0.151 है, जो अपेक्षाकृत अच्छा है। लेकिन इसे बनाए रखने के लिए, टीम को सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि जीत को बड़े अंतर से हासिल करना होगा।
