📌 गांडीव लाइव डेस्क:
पूर्वी सिंहभूम के पोटका के धीरौल पंचायत में शुक्रवार की मध्य रात्रि को एक परिवार के चार सदस्य एक दीवार के गिरने से मलवे में दब गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। जिसमें से एक सदस्य की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में मिश्री गोप, उनकी पत्नी भवानी गोप और दो बच्चे शामिल हैं।
आपातकालीन सहायता में मुश्किलें
पंचायत के झामुमो कार्यकर्ता विनय कृष्णा गोप और उपमुखिया रामेश्वर सरदार ने 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन चालक की अनुपलब्धता के कारण मदद नहीं मिली। अंततः ग्रामीणों ने निजी वाहन से गंभीर हालत में मिश्री गोप और भवानी गोप को अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में मिश्री गोप की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।उप मुखिया ने पोटका सीओ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हल्का कर्मचारी दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को दो तिरपाल प्रदान किए।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!