राजधानी के मोरहाबादी मैदान में हुआ ऐतिहासिक रावण दहन…. हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़

गांडीव रिपोर्टर:
रांची। अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर आज राजधानी के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन किया गया। पंजाबी हिंदू बिरादरी के इस आयोजन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैसे ही धनुष से तीर मारा, रावण की प्रतिमा धू धू कर जल उठी।

पूरा मोरहाबादी मैदान आतिशबाज़ी की तेज रोशनी से दिन के उजाले जैसा रौशन हो गया।इस पल का गवाह बनने के लिए मोरहाबादी मैदान में जुटी हजारों की भीड़ तालियों के गड़गड़ाहट से अपनी ख़ुशियों का इज़हार करती नज़र आई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने राज्यवासियों को दशहरा और विजयदशमी की शुभकामनाएँ दी।

Dusshera Images

ranchi dusshera 1

ranchi dusshera 1

ranchi dusshera 2

ranchi dusshera 2

ranchi dusshera 3

ranchi dusshera 3

ranchi dusshera 4

ranchi dusshera 4

ranchi dusshera 5

ranchi dusshera 5

ranchi dusshera 6

ranchi dusshera 6

ranchi dusshera 7

ranchi dusshera 7

ranchi dusshera 8

ranchi dusshera 8

ranchi dusshera 9

ranchi dusshera 9

ranchi dusshera 10

ranchi dusshera 10

ranchi dusshera 11

ranchi dusshera 11

भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें : हेमन्त

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है। हम आज इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं ।एक -दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं। इस अवसर पर सभी राज्य वासियों को दशहरा एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री श्री सोरेन विजयादशमी के पावन अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से दशहरा का त्योहार इसलिए मनाते आ रहे हैं कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। आज हर वर्ष की भांति इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद हैं।हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सत्य एवं सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए रावण का पुतला फूंककर अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया। इस अवसर पर लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गए। वहीं, लोक कलाकारों ने भव्य रामदरबार दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आतिशबाजी का मनभावन नजारा भी दिखा।

मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष रणदीप आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।