चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयाँ के नेतृत्व में बुधवार को पुराना डीसी कार्यालय के सामने अडानी एसीसी सीमेंट फैक्टरी समेत नौ सूत्री मांग पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में प्रखंड कार्यालयों से संबंधित जाति, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं के अलावा डीएमफटी मद से बनने वाले सड़क और पुलों में हो रही देरी को लेकर संवेदकों की लापरवाही पर भी सवाल उठाए गए। झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि झींकपानी स्थित अडानी एसीसी कंपनी को चालू करवाने के लिए मजदूरों के साथ हर कदम पर लड़ाई जारी रखने का आश्वासन दिया। वहीं, जिला कांग्रेस के प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए और फैक्टरी बंद होने से होने वाली बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में नेताओं ने दिया संबोधन
धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन बोयपाई, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, झारखंड प्रदेश मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू, इंटक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, अमृत मांझी, गुलज़ार अंसारी, शीतल पूर्ति, समीर हेंब्रम, जितेंद्र सिंह ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजू कायम ने किया।
धरना प्रदर्शन में शामिल सदस्य
धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, छब्बन रिजवी, महिला नेत्री जानवी कूदादा, मोहम्मद सलीम, शैली सिंकू, प्रतीक कुमार, विशाल गुड़िया, पीपुन बारीक, विजय देवगम, मोहम्मद ज़ुबैर, लखींद्र पान, पातोर तिरिया, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, घनश्याम बारी, गोपाल बोदरा, विकास चंद्र दास, फिरोज असरफ, फरजान खान आदि उपस्थित थे।
