मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार के 13 जिलों में खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों में पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, शेखपुरा, लखीसराय, औरंगाबाद, जमुई, नवादा, बांका, भागलपुर और मुंगेर शामिल हैं।

हल्की बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।