पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा दिए गए बुलेटप्रूफ वाहन को लौटाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में बार-बार तकनीकी समस्याएं आई हैं, उसी में उन्हें प्रदेश का दौरा करने के लिए कहा जा रहा है।
गाड़ी की समस्याओं का जिक्र
मरांडी ने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने पहले भी इस गाड़ी के बार-बार बीच रास्ते में बंद होने की समस्या के बारे में सरकार के उच्चाधिकारियों को सूचित किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गाड़ी का उपयोग उनकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा है, लेकिन इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठते जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक लौटाया वाहन
पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि मुख्यमंत्री गृह विभाग को निर्देश दें कि बुलेटप्रूफ वाहन को विधिवत प्राप्त कर उसकी पावती उनके कार्यालय को दी जाए। मरांडी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री स्वयं ऐसी गाड़ी में यात्रा करना स्वीकार करेंगे, जो लगातार तकनीकी समस्याओं का सामना कर रही है।
