शादी समारोह में मनोरंजन के लिए आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता को महिंद्रा थार और उपविजेता को बाइक प्रदान की जाएगी। यह आयोजन करीब 10 बीघा जमीन पर भव्य पंडाल में किया जाएगा, जिसमें जयमाला का मंच 30 फीट ऊंचा होगा।
विशेष सजावट और खानपान
इस भव्य समारोह में सजावट के लिए विदेशी फूलों का उपयोग किया जाएगा। मेहमानों के खानपान के लिए चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 150 प्रकार के व्यंजनों का मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें काजू कतली और सिलाव का खाजा जैसे विशेष पकवान शामिल हैं।
