झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड का असर बढ़ने लगा है, वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान में गिरावट

पलामू में तापमान 29 डिग्री अधिकतम और 17 डिग्री न्यूनतम, बोकारो में 29 डिग्री अधिकतम और 20 डिग्री न्यूनतम, हजारीबाग में 29 डिग्री अधिकतम और 19 डिग्री न्यूनतम तथा रामगढ़ में 29 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। गुमला और लोहरदगा में भी सुबह और शाम ठंड महसूस की जा रही है।

वायु प्रदूषण की चिंता

वहीं, वायु प्रदूषण ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बोकारो और देवघर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165, गिरिडीह का 157, जमशेदपुर का 144 और रांची का 110 दर्ज किया गया। धनबाद और हजारीबाग में भी AQI 107 रहा। प्रदूषण के चलते सुबह की सैर करने वालों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।