गांधी जयंती के मौके पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. जेल अदालत के माध्यम से छोटे-मोटे अपराधों में बंद कैदियों को मुख्य धारा में लौटने का अवसर दिया गया. विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के निष्पादन हेतु कुल 21 बंदियों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 11 बंदियों को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया.
शिविर के दौरान बंदियों को नालसा और झालसा द्वारा संचालित मुफ्त कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई. इसके साथ ही बंदियों के लिए एक विशेष चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया. डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच आवश्यक है, ताकि गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाकर उनका उचित इलाज किया जा सके. उन्होंने कारा परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एस. बी. शर्मा की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों ने कैदियों की रसोई का निरीक्षण किया और स्वयं भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की. भोजन में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए गए.
गांधी जयंती पर रांची जेल से 11 बंदियों की रिहाई
गांधी जयंती के मौके पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से
2 मिनट में पढ़ें




