📌 गांडीव लाइव डेस्क:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि भाजपा नेताओं को राज्य की प्रगति रास नहीं आ रही है, जिसके चलते वे झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने में लगे हैं।झामुमो प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जनहित, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य केवल झूठी कहानियों के माध्यम से जनता का ध्यान भटकाना है। झारखंड की जनता अब जान चुकी है कि असली कार्यकर्ता कौन हैं और कौन केवल बयानबाजी तक सीमित है।
पुलिस बल के मनोबल की रक्षा
झामुमो महासचिव ने बताया कि पुलिस मेडल देने की प्रक्रिया गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर तय होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री का कोई व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने सवाल उठाया कि मरांडी जैसे नेता मेहनती पुलिसकर्मियों का अपमान क्यों कर रहे हैं।विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा जब सत्ता में थी, तो जिन अधिकारियों की सराहना की थी, अब उन्हें ‘पक्षपाती’ बताने का कार्य कर रही है।

