रांची : झारखंड सरकार ने अपने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। इस बदलाव का प्रभाव जिलों, अनुमंडलों, प्रखंडों और अंचलों के प्रशासनिक कार्यों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

प्रभार रहित अधिकारियों को विभाग में योगदान देना होगा

स्थानांतरण के बाद जिन अधिकारियों को किसी नए पद पर नियुक्त नहीं किया गया है या जो प्रभार से मुक्त हो गए हैं, उन्हें कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। विभाग ऐसे अधिकारियों की अगली तैनाती के बारे में बाद में निर्णय लेगा।