रांची | खरसीदाग ओपी क्षेत्र के अंतर्गत भुसूर चौक के नजदीक तेजी से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे आनन फानन में रिम्स भेजा गया. हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर खरसीदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर छत्तीसगढ़ नंबर की कंटेनर को जब्त कर लिया है. मृतक की पहचान पोखरटोली निवासी रोहित कुमार और तुलसी कुमार के रुप में की गयी है. तीनों एक ही बाईक पर सवार थे तभी भुसुर चौक के नजदीक कंटेनर की चपेट में आ गए.
कंटेनर की चपेट में आकर दो की मौत, एक घायल
रांची | खरसीदाग ओपी क्षेत्र के अंतर्गत भुसूर चौक के नजदीक तेजी से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई…
Aaditya Hriday
1 मिनट में पढ़ें

