रांची। तुपुदाना ओपी पुलिस आज सुबह सेनिटोरियम रोड राम कृष्ण मिशन विवेकानन्द कॉलोनी में छापा मारी कर जमीन के नाम पर रुपये हड़पने के एक आरोपी अजय कुमार उर्फ अजय कुमार रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अजय के खिलाफ भुक्त भोगी सुरेन्द्र प्रसाद ने जमीन देने के नाम पर 27 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए जनवरी महीने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें अजय के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। इस संबंध में भुक्त भोगी सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अजय को उन्होने 10 डी0 जमीन के लिए कई बार में कुल 27 लाख रुपये दिये थे। उसे जब भी जमीन की मापी कराने और कब्जा दिलाने की बात कहते,वह कोई ना कोई बहाना बना कर टाल जाता था। एक दिन वह उसे घर जा कर जमीन देने या पैसा वापस करने को बोले तो वह बिदक गया,और उन्हे मारने के लिए लाठी ले कर दौड़ पड़ा,किसी प्रकार वह वहां से जान बचा कर भागे।