झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने किया प्रदर्शन
रांची। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने इंजीनियरिंग बीटेक बैकलॉग सेमेस्टर एक, तीन, पांच और सात के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग की। छात्रों को प्रमोट करने की मांग को लेकर रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति का घेराव किया फिर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कुलपति को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 10 जनवरी से परीक्षा लेने की तिथि घोषित की गई थी। लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा कैंसिल कर दिया गया। इसलिए आग्रह है कि जिस तरह पिछले कोरोना में सभी को प्रमोट किया गया था। इस बार भी विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए सभी को प्रमोट कर दिया जाय। प्रभारी कुलपति कामिनी कुमार ने कहा कि 15 जनवरी के बाद निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में इंदरजीत सिंह, अमन यादव, प्रणव सिंह, राहुल महतो, अंकित श्रीवास्तव, सैफ, आदिल, विमल आदि शामिल थे।
बीटेक बैकलॉग विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग, कुलपति को ज्ञापन सौंपा
झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने किया प्रदर्शनरांची। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष
1 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ