गिरिडीह। नकली शराब लेकर बिहार जा रहा एक तस्कर को उत्पाद विभाग ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के सहरसा का निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव है। आरोपी को गिरिडीह बस स्टैंड से दबोचा गया। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने दी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरिडीह जिले से कुछ लोगों द्वारा अवैध स्प्रिट को बिहार भेजे जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। रोड के माध्यम से स्प्रिट को बिहार ले जाया जाता है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड में घेराबंदी की गयी। जिसमें 3 जरकिन में 90 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया। इस मामले में पंडित दिलीप कुमार श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों से बिहार के लोग संपर्क में है। उत्पाद अधीक्षक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है।
बिहार ले जा रहे नकली शराब और स्प्रिट के साथ एक तस्कर धराया
गिरिडीह। नकली शराब लेकर बिहार जा रहा एक तस्कर को उत्पाद विभाग ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के सहरसा
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ