कई बार बिजी शेड्यूल के चलते लोगों को पार्लर जाने का टाइम नहीं मिल पाता है। वहीं आइब्रो ग्रोथ के कारण चेहरे का लुक भी खराब लगने लगता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर घर पर खुद से आइब्रो को बेस्ट शेप दे सकते हैं। घर पर आइब्रो की थ्रेडिंग करना काफी आसान काम होता है। ऐसे में कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स फॉलो करके आप पार्लर गए बिना भी आइब्रो को परफेक्ट शेप दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं आइब्रो थ्रेडिंग के कुछ ईजी तरीके, जिसकी मदद से आप घर बैठे बेस्ट लुक कैरी कर सकती हैं।
एक्सपीरियंस है जरूरी : घर पर आइब्रो थ्रेडिंग करने के लिए प्रॉपर एक्सपीरियंस होना जरूरी है। वहीं अनुभव ना होने पर थ्रेडिंग के दौरान आपके हाथ कांप सकते हैं। जिससे आपकी आइब्रो का शेप भी खराब हो जाता है। इसलिए थ्रेडिंग करने का तजुर्बा होने के बाद ही आइब्रो को शेप देना बेहतर रहता है। इसके लिए आप घर पर प्रैक्टिस करती रहें तो बेहतर होगा।
थ्रेड की वैरायटी : घर पर आइब्रो की थ्रेडिंग करने के लिए मार्किट में कई क्वालिटी के थ्रेड मौजूद रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग जानकारी के अभाव में मोटा धागा खरीद लाते हैं। जिससे आपको आइब्रो बनाने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए आइब्रो थ्रेडिंग करने के लिए पतला धागा खरीदना बेस्ट आॅप्शन होता है। इससे आइब्रो के बाल आसानी से रिमूव हो जाते हैं।
बालों की ग्रोथ चेक करें : आइब्रो थ्रेडिंग करने के लिए सबसे पहले बालों की ग्रोथ चेक कर लें। अब जिस दिशा में बालों की ग्रोथ हो उसी दिशा में थ्रेडिंग करें। इससे आइब्रो के बाल आसानी से निकल जाएंगे और आपको शेप देने में भी काफी मदद मिलेगी।
सावधानी बरतना ना भूलें : आइब्रो को शेप देने के लिए मार्किट में थ्रेडिंग के अलावा वैक्सिंग और ट्वीजिंग जैसे कई तरीके मौजूद हैं। मगर थ्रेडिंग के जरिए आइब्रो के बाल रिमूव करना काफी पुराना फॉमूर्ला है। बेशक घर पर आइब्रो की थ्रेडिंग करना काफी आसान होता है। मगर कुछ लोग अक्सर ओवर कॉन्फीडेंस में आइब्रो का शेप खराब कर लेते हैं। इसलिए आइब्रो की थ्रेडिंग करते समय खास सावधानी बरतना ना भूलें।
घर पर ऐसे दें आईब्रो को शेप चार टिप्स से मिलेगा बेस्ट लुक
कई बार बिजी शेड्यूल के चलते लोगों को पार्लर जाने का टाइम नहीं मिल पाता है। वहीं आइब्रो ग्रोथ के कारण चेहरे का लुक भी खराब लगने लगता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो…
Aaditya Hriday
2 मिनट में पढ़ें

