जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास देर रात एक बालू लदा हाइवा पलट गया। इस घटना से हाइवा में लदा बालू भी सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद चालक हाइवा छोड़ फरार हो गया। सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सड़क पर पलटी हाइवा को सीधा कर थाने ले गई। साकची थाने में हाइवा के मालिक को बुलाकर कागजात की जांच की गई। जांच में सभी कागजात सभी पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा मरीन ड्राइव से होते हुए पुराना कोर्ट को ओर जा रही थी। मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मुड़ने के दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
गोलचक्कर में मुड़ने के दौरान बालू लदा हाइवा सड़क पर पलटा
जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास देर रात एक बालू लदा हाइवा पलट गया। इस घटना
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ