झारखंड में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 20 जिलों में बारिश की संभावना

झारखंड में मौसम को लेकर नया अपडेट आया है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मुरासु का प्रभाव राज्य के मौसम पर दिखाई देगा, जिसके चलते अगले तीन दिनों में झारखंड के 20 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद के अनुसार, चक्रवातीय तूफान मुरासु वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से मध्य भाग होते हुए आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। यह तूफान मध्य रात्रि के बाद तट पार करने की संभावना है। इसके बाहरी आवरण से निकलने वाले बादलों का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है, जिससे कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की तैयारी

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मुरासु आज रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह चार बजे के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस घटना को देखते हुए आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके प्रभाव के कारण चेन्नई और तिरुवल्लूर में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए थे।