रांची। मुंजाल परिवार ने मेडिका अस्पताल के पास स्थित भूमि को बचाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मुंजाल परिवार ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करते हुए कहा कि बरियातू रोड के मेडिका अस्पताल के पास स्थित भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसलिए कब्जा छुड़ा कर वापस उन्हें जमीन दिलायी जाय। मुंजाल परिवार ने मेडिका की पास स्थित भूखंड पर अपना दावा जताते हुए अदालत से मांग कि है कि उनकी भूमि पर जबरदस्ती कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसलिए अदालत इस मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दे। जानकारी हो कि बरियातू रोड स्थित मेडिका हॉस्पिटल के पास बूटी मौजा के खाता संख्या 79 के प्लॉट संख्या 1947, 1948 और 1949 कुल 2.90 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। उस वक़्त भी उक्त भूमि पर अपना दावा करते हुए याचिकाकर्ता ने भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग अदालत से की थी। वहीं प्रकाश जालान की याचिका पर सुनवाई करते हुए इससे पहले इसी भूमि से जुड़े मामले में मई 2021 में झारखंड हाईकोर्ट ने मंत्री चंपई सोरेन के उस आदेश पर रोक लगा दी थी।
मेडिका अस्पताल के पास स्थित भूमि को बचाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका
रांची। मुंजाल परिवार ने मेडिका अस्पताल के पास स्थित भूमि को बचाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
1 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ