धनबाद जिले के राजगंज में खर्नी ओवरब्रिज के पास 24 फरवरी की अहले सुबह करीब 3 बजे दो बाइक में भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार गोविंदपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए. इनमें एक की स्तिथि गंभीर है. पुलिस की रात्रि गश्ती टीम ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा. पुलिस ने बताया कि घायलों में एक की पहचान हुई है. उसका नाम गुड्डू है, जो गोविंदपुर का रहने वाला है.
दो बाइक कीआपसी भिड़ंत में एक की मौत, 3 घायल
धनबाद जिले के राजगंज में खर्नी ओवरब्रिज के पास 24 फरवरी की अहले सुबह करीब 3 बजे दो बाइक में भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार गोविंदपुर निवासी एक युवक की मौत हो…
Aaditya Hriday
1 मिनट में पढ़ें

