सरायकेला। चाईबासा मुख्य सड़क पर कुली गांव के समीप दो ट्रेलरों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे एक ट्रेलर के चालक की मौत हुई, जबकि दूसरा चालक फरार हो गया थाद्ध घटना सोमवार देर रात लगभग करीब एक बजे की बताई जा रही है। सरायकेला पुलिस ने केबिन में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत से निकाल कर सदर अस्पताल भेजा। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत चालक सूदन यादव बिहार के पटना का रहने वाला था। दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन काफी समय के लिये ठप हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय बहुत ही तीव्र गति से चलनेवाले भारी वाहनों के कारण आये दिन हो रहे है। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अगल-बगल के बस्ती वालों में काफी आक्रोश है।
दो ट्रक ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक चालक की मौत
सरायकेला। चाईबासा मुख्य सड़क पर कुली गांव के समीप दो ट्रेलरों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे एक ट्रेलर
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ