280 स्थलों पर स्मार्ट डस्टबिन की व्यवस्था
रांची। राजधानी की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। नए साल पर राजधानी में सफाई व्यवस्था की आॅनलाइन निगरानी शुरू कर दी जाएगी। इसे लेकर नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने सफाई के काम में जुटी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए साल की शुरूआत के पहले हफ्ते में ही सभी एजेंसियों को काम पूरा करना होगा। नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की रियायत किसी के साथ नहीं बरती जाएगी। नए साल की शुरूआत के पहले हफ्ते में ही सभी एजेंसियों को काम पूरा करना होगा। डोर टू डोर कचरा उठाव की निगरानी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए इस साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर तक सीडीसी कंपनी को रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन चिप और सरवर लगाने का काम हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अलावा जोंटा एजेंसी के प्रतिनिधि से भी कहा गया है कि वह सभी 280 स्थलों पर स्मार्ट डस्टबिन की स्थापना करने के बाद इसे सर्वर से जोड़ दें। ताकि, स्मार्ट डस्टबिन की आॅनलाइन निगरानी करते हुए कचरा उठाव किया जा सके। साथ ही राजधानी की प्रमुख सड़कों को रात में भी साफ सुथरा बनाने का खाका तैयार किया गया है।
रांची में अब आनलाइन होगी साफ-सफाई की निगरानी
280 स्थलों पर स्मार्ट डस्टबिन की व्यवस्थारांची। राजधानी की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है।
2 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ