रांची। नगर निगम के सफाईकर्मियों को एक माह का वेतन मिल गया। इसके बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस लेकर काम पर लौट गए। वेतन मिलने के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं और आज सुबह से नियमित कचरा उठान प्रक्रिया शुरू कर दिए। नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाव कार्य निजी कंपनी सीडीसी कर रही है। सीडीसी ने अपने सफाईकर्मियों का तीन माह से वेतन नहीं दिया था। वेतन की मांग करते हुए सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। इधर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाते ही निगम प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में निजी कंपनी पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को एक माह का वेतन दिलाया। वेतन मिलने के बाद सफाईकर्मी काम पर लौट आए हैं। इससे पहले चालक और सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। चालक के हड़ताल पर चलने जाने की वजह से 100 वाहन हरमू स्थित गैरेज में खड़े रहे। एक भी वाहन कचरा उठाव के लिए नहीं निकला। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने तत्काल हस्तक्षेप किया और सभी कर्मचारियों को त्वरित एक महीने का वेतन भुगतान दिलाया। नगर निगम के पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों और चालकों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। सभी कर्मचारी आज से वापस अपने काम पर लौट आए।
नगर निगम के सफाईकर्मियों को मिला एक माह का वेतन, आज से काम पर लौटे
रांची। नगर निगम के सफाईकर्मियों को एक माह का वेतन मिल गया। इसके बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस लेकर काम
2 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ