गांडीव रिपोर्टर

रांची: राजधानी के युवा व्यवसायी और झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी को कोल्हान यूनिवर्सिटी के एकेडमिक काउंसिल का मेंबर बनाया गया है।श्री अजमानी को एकेडमिक काउंसिल में शामिल किए जाने का उद्देश्य उच्च शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाई और पाठ्यक्रम को उद्योगों की बदलती जरूरतों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुणाल अजमानी झारखंड चैंबर के अध्यक्ष के रूप में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। श्री आजमानी पूर्व में भी डायरेक्ट टैक्सेस में स्टेट एडवाइजरी बोर्ड, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में दो साल तक सदस्य रहे हैं। साथ ही एयरपोर्ट एडवाइजरी बोर्ड में भी दो कार्यकाल के लिए सदस्य रहे हैं। वर्तमान में पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष हैं।

अब श्री आजमानी को सदस्य बनने पर कोल्हान विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद में उनकी नई भूमिका से शिक्षा, उद्योग और रोजगार के बीच संबंध को मजबूती मिलेगी।उनके मनोनीत होने पर झारखंड चैंबर के सदस्यों, पंजाबी हिंदू बिरादरी समेत कई व्यवसायिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।