खूबसूरत हाथों के साथ ही नाखूनों का खूबसूरत होना भी जरूरी है। कई बार सस्ते नील पेंट लगाने से या फिर नाखूनों पर फंगल लगने से नाखून पीले और भद्दे दिखने लगते हैं। बेतरतीब कटे हुए पीले और गंदे नाखून ना सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती कम करते हैं, बल्कि आपकी सेहत को भी बिगाड़ते हैं। नाखूनों की हिफाजत करना उतना ही जरूरी है, जितना हाथों की केयर करना। आप भी अपने नाखूनों को सफेद और चमकदार बनाना चाहती हैं तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं। नाखूनों के पीलापन को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय:
बेकिंग सोड़े से दूर होगा नाखूनों का पीलापन: आधा चम्मच बेकिंग सोड़े में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर नाखूनों में लगा लें। पांच मिनट तक इससे हल्के हाथों से मसाज करें और नाखूनों को यू ही छोड़ दें। दस मिनट बाद गुनगुने पानी से हाथों को वॉश कर लें।
सिरके का करें नाखूनों पर इस्तेमाल : सिरका भी आपके नाखूनों से पीलापन दूर करने में मददगार है। एक कप गुनगुने पानी में एक चमम्च व्हाइट विनेगर डाल लें। इसके बाद अपने अंगुलियों को इस पानी में दस मिनट के लिए डुबो दें। इसके बाद साफ पानी से धो कर पोंछ लें। फिर कोई मॉश्चराइजर लगा लें।
नींबू से करें नाखूनों की गंदगी दूर: नींबू एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, जिसके इस्तेमाल से नाखूनों में चमक आती है। इसके लिए नीबूं को लेकर सीधे नाखूनों में रगड़ लें या फिर एक कप पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डाल लें। इसके बाद इस पानी में अपनी अंगुलियों को 10-15 मिनट के लिए डुबो दें। फिर वॉश करके कोई भी मॉश्चराइजर लगाएं।
लहसुन से करें नाखून का पीलापन दूर: पीले नाखूनों से परेशान है तो लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन आसानी से आपको पीले नाखूनों से छुटकारा दिलाएगा। नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए लहसुन को कुचल कर अपने नाखूनों पर रगड़ें, और दो मिनट बाद टिशू पेपर से पोंछ लें। आप हफ्ते में दो बार लहसुन को नाखूनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
सफेद और चमकदार नाखून चाहती हैं तो चार तरह से करें नाखूनों की देखभाल
खूबसूरत हाथों के साथ ही नाखूनों का खूबसूरत होना भी जरूरी है। कई बार सस्ते नील पेंट लगाने से या
2 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ