पुराने जमाने से कहावत चली आ रही है कि सुबह का नाश्ता राजा और रात का खाना कंगाल की तरह खाना चाहिए। हेल्दी रहने के लिए कई डायटीशंस भी ऐसी ही सलाह देते हैं। वजन कम करने वाले लोग खास तौर पर डिनर हल्का ही खाना चाहते हैं। आॅप्शन में ज्यादातर प्रोटीन वाला डिनर होता है या कुछ फ्रूट्स। अगर आप भी रात में कुछ हल्का-फुल्का खाना चाहते हैं तो मसाला पापड़ आपके लिए बेस्ट आॅप्शन हो सकता है। कभी-कभी भारी खाना स्किप करके भी इसे ट्राई किया जा सकता है। रेस्ट्रॉन्ट्स में मसाला पापड़ काफी महंगा मिलता है। इसे आप घर पर अपने हिसाब से चीजें मिक्स करके बना सकते हैं। तो फटाफट सीख लीजिए रेसिपी।
बनाने की विधि
अगर आप डायट कॉन्शस हैं तो पापड़ गैस पर सेंकना बेस्ट रहेगा। वर्ना आप तेल में तल भी सकते हैं। सबसे पहले आप प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, धनिया सबको बारीक काट लें। इसमें काला
नमक मिलाएं।
अब 2 पापड़ लें इनको छोटे टुकड़ों में तोड़ें। टुकड़े ज्यादा छोटे न करें। इसमें कटी हुई सब्जियां मिला लें। साथ ही पनीर को टुकड़ों में काट लें। इसमें थोड़ा सा नमक, चाट मसाला, नींबू और सॉस (ऐच्छिक) मिलाएं। इस पनीर को भी पापड़ के साथ मिलाएं। सारी चीजें अच्छे से मिला लें। ऊपर से थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर भी डाल लें। पापड़ में काली मिर्च पहले से ही होती है। शाम के लिए आपका परफेक्ट डिनर तैयार है। पापड़ और पनीर से आपको प्रोटीन मिलेगा। साथ में कच्ची सब्जियों से फाइबर। आप चाहें तो पनीर को घी में तल भी सकते हैं।
सामग्री
दाल का पापड़ (मूंग दाल बेस्ट आॅप्शन है), प्याज, टमाटर, खीरा, पनीर, चाट मसाला, टमैटो सॉस, मिर्च, फ्रेश हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, नींबू।
हल्का-फुल्का डिनर करना है तो बनाएं मसाला पापड़
पुराने जमाने से कहावत चली आ रही है कि सुबह का नाश्ता राजा और रात का खाना कंगाल की तरह
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ