जामताड़ा। ठंड से बचने के लिए कमरे रखे गए अंगीठी से दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी मोहल्ले का है। मरने वालो की पहचान नंदलाल मंडल 75 वर्ष तथा कमली देवी 70 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया कि ठंड से बचने के लिए परिवार ने घर के अंदर अंगीठी जलाकर रखा था। इस दौरान वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण घर के अंदर कार्बन मोनोआॅक्साइड गैस भर गई। इससे इनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में पति-पत्नी रहते थे। मंगलवार की रात करीब 7 बजे इन्होंने खाना बनाने के लिए अंगीठी जलाया था। खाना बनाने के बावजूद ठंड से बचने के लिए आग को जलाए रखा। खाना खाने के बाद परिवार सो गया। इस दौरान करमे में जहरीली गैस भर गई। आज सुबह लगभग 11:30 बजे आसपास के लोगों ने दोनों बुजुर्ग को नहीं देखा। इसके बाद इनकी खोज शुरू हुई। पता चला कि दोनों कमरे में ही सो रहे हैं। लोगों ने दरवाजा के बाहर से काफी आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज लगाया। लोगों ने इनके परिजनों को इसकी सूचना दी। यहां से कुछ दूरी पर रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। दोनों एक ही बिस्तर पर मृत पाए गए। अवर निरीक्षक रमेश कुमार रजवार, सहायक अवर निरीक्षक महावीर उराव ने बताया कि ऐसा लगातार है कि पति-पत्नी की मौत दम घुटने से हुई है।
ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाया था अंगीठी, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
जामताड़ा। ठंड से बचने के लिए कमरे रखे गए अंगीठी से दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मामला
2 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ