थड़पखना में अनिल सिंह के घर से भारी मात्रा में शराब जब्त, चार गिरफ्तार

By | November 27, 2022
Sharab foto

उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने की छापेमारी, बंगाल से तस्कर लाते थे शराब

रांची। अवैध तरीके से शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को आज एक सफलता मिली। थड़पखना से भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने थड़पखना निवासी अनिल सिंह के घर में आज दोपहर को छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल सिंह, रणदीप बोस, सतेद्र कुमार और ब्रजेश कुमार शामिल है। बरामद शराब की कीमत लाखों में बतायी जा रही है। उत्पाद विभाग को जानकारी मिली थी कि बंगाल से सड़क मार्ग से झारखंड में लाकर अवैध रूप से भारी पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। इसमें कई गिरोह शामिल हैं। शनिवार देर रात एक बार फिर जब विभाग को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली। तो इस मामले की जानकारी विभाग के वरीय अधिकरियों को दी गई। जिसके बाद रांची पुलिस के साथ मिलकर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सिर्फ भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया। बल्कि 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है। संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि इसमें कई बड़े रसूखदार लोग भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *