हजारीबाग। शांतिपूर्वक रामनवमी समापन को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारियों एवं रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के राम भक्तों का हृदय से आभार प्रकट किया। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी यूं ही इंटरनेशनल नहीं कहलाती है क्योंकि जहां एक और पूरे भारतवर्ष में रामनवमी समापन हो जाता है तो हमारे हजारीबाग में दशमी तिथि से प्रारंभ एकादशी तिथि के देर रात तक चलता है। जिसको ऐतिहासिक रूप से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारियों,रामनवमी महासमिति सहित विभिन्न संगठनों के राम भक्तों का हजारीबाग यूथ विंग की ओर से हृदय से आभार प्रकट करता हूं। विशेष रूप से आभार उपायुक्त नैंसी सहाय, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, सहायक नगर आयुक्त शताब्दी मजूमदार के प्रति प्रकट किया गया है।
रामनवमी शांतिपूर्ण समापन होने पर उपायुक्त और एसपी को आभार
हजारीबाग। शांतिपूर्वक रामनवमी समापन को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारियों
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ