धनबाद। बैंक मोड़ के पास मंगलम अपार्टमेंट में भीषण आग लग गयी। अचानक जनरेटर में आग लग गयी जिसके बाद आग अगल बगल फैलने लगी। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने सबसे पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की। तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दे दी गयी। तकनीकी खराबी आने से आग लगी की घटना घट गई। घटनास्थल पर विधायक राज सिन्हा और थाना प्रभारी पीके सिंह सहित कई अन्य लोग भी पहुंच गए। हालांकि घटना में किसी तरह के जान-माल की नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं है। जनरेटर में लगी आग पर समय रहते अग्निशमन विभाग ने काबू पा लिया। कर्मचारियों को आग पर काबू पाते वक्त यह भी चिंता था कि जनरेटर में तेल होगा। कहीं इस हादसे में यह फट ना जाए। अगर यह होता तो आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता। जनरेटर मंगलम अपार्टमेंट की छत पर था। रामनवमी के मद्देनजर कल कई इलाकों में बिजली गायब थी। इसी के मद्देनजर अपार्टमेंट में जनरेटर की पूरी तैयारी कर ली गयी थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मंगलम अपार्टमेंट में जेनरेटर से लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
धनबाद। बैंक मोड़ के पास मंगलम अपार्टमेंट में भीषण आग लग गयी। अचानक जनरेटर में आग लग गयी जिसके बाद
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ