स्थानीय लोगों के अनुसार, एक चैंबर में पहले हुए विस्फोट के बाद गैस का फिर से रिसाव होने लगा है। निवासी बिरजू गुप्ता ने बताया कि जैसे ही गैस की गंध फैलने लगी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस कंपनी की टीम पिछले रात से मरम्मत का कार्य कर रही थी, लेकिन चैंबर को पूरी तरह से ठीक नहीं किया गया था। हालाँकि, इस बार गैस का रिसाव पहले की तुलना में कम था, लेकिन पिछले हादसे के मद्देनजर लोग किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना चाह रहे थे।
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस कंपनी से जवाब मांगा है।
