मधुबनी में मंगलवार को स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार के साथ एक अप्रत्याशित घटनाक्रम हुआ। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों और पीड़ित परिवार से बातचीत की, लेकिन बातचीत के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ महिलाएं डीएम के साथ तीखी बहस कर रही हैं। एक महिला ने आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया, जबकि दूसरी महिला के हाथ में चप्पल थी। इस अचानक हुए घटनाक्रम के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर डीएम को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।
