मधुबनी में एक विवादास्पद घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया। हालात को संभालने के लिए बज्र वाहन के साथ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन वहां पहले से मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने ‘पुलिस वापस जाओ’ और ‘गो बैक’ के नारे लगाते हुए पुलिस जवानों को करीब आधा किलोमीटर तक पीछे खदेड़ दिया। इस विरोध के चलते पुलिस को मजबूरन पीछे हटना पड़ा। इसके बाद आसपास के कई गांवों के लोग भी धरना स्थल पर जमा हो गए हैं, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है।

ग्रामीणों ने मुख्य सड़क के साथ-साथ संपर्क मार्गों को भी बांस और बल्ले लगाकर बंद कर दिया है, जिसके कारण खुटौना की ओर जाने वाले रास्तों पर आवागमन ठप हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।