बिहार में बारिश के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।

कैमूर में सर्वाधिक तापमान

कैमूर जिले में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। हालांकि, तापमान में इस बढ़ोतरी के बावजूद राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं, जिससे मौसम की स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है।