जामताड़ा: भारतीय रेलवे ने तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर और श्रेणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है। जनवरी 2027 से ये ट्रेनें सुपरफास्ट श्रेणी के बजाय गैर-सुपरफास्ट श्रेणी में चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे संशोधित ट्रेन नंबरों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
कोलकाता–अगरतला एक्सप्रेस में बदलाव
कोलकाता–अगरतला–कोलकाता एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में ट्रेन नंबरों में बदलाव किया जाएगा। 12501 कोलकाता–अगरतला एक्सप्रेस 03 जनवरी 2027 से नए ट्रेन नंबर 15679 के साथ चलेगी। इसी तरह, 12502 अगरतला–कोलकाता एक्सप्रेस 06 जनवरी 2027 से नए नंबर 15680 के साथ परिचालित होगी।
टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस का नया नंबर
टाटानगर–कटिहार–टाटानगर एक्सप्रेस के नंबरों में भी परिवर्तन किया गया है। 28181 टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस 02 जनवरी 2027 से नए नंबर 18633 के साथ चलेगी। इसके अलावा, 28182 कटिहार–टाटानगर एक्सप्रेस 01 जनवरी 2027 से नए नंबर 18634 के साथ परिचालित होगी।
