आईब्रो बनवाते समय कम होगा दर्द अपनाएं यह बेहद आसान टिप्स

By | January 22, 2023
home remedies how to colour eyebrows naturally in hindi 75670730

ब्यूटी को इंहेंस करने के लिए आईब्रो काफी मदद करती है। लेकिन अगर ये आईब्रो को सही ढंग से बनाना बेहद जरूरी है। वहीं अगर बात की जाए आईब्रो बनाने कि तो ये साफ है कि इसे बनाने बच्चों का खेल तो नहीं है। क्योंकि अगर एक भी साइड खराब हो जाए तो लुक बर्बाद हो जाता है। वहीं कुछ महिलाओं को इसे बनावाते समय बहुत ज्यादा दर्द होता है कि वह बहुत परेशन होवे लगती हैं। कई महिलाओं से दर्द सहन नहीं होता है और वह हाथ हटा देती हैं जिसकी वजह से कई बार कट लगने के चांस भी बढ़ जाते हैं। आईब्रो को आप किसी भी तरह से बनवाएं लेकिन दर्द का होना लाजमी है। वैसे तो आईब्रो बनाने के लिए कई सारी चीजों को फॉलो किया जाता है। इसके लिए शेविंग, वैक्सिंग, प्लकिंग और थ्रेडिंग का इस्तेमाल लोग करते हैं। हालांकि प्लकिंग और थ्रेड़िंग को ज्यादा फेमस माना जाता है। इन दोनों तरीको को फॉलो करते समय अगर आप चाहती हैं कि आपको दर्द न हो तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आईब्रो बनवाते समय दर्द को कैसे कम किया जाए।
1) स्किन को रखें टाइट : थ्रेडिंग करवाते समय अगर दर्द होता है तो स्किन को टाइट रखना जरूरा है। आईएरिया के ऊपर और नीचे की स्किन को टाइट से खींचे। ऐसा करने से बाल आसानी से निकल जाते हैं और आपकी स्किन को भी ज्यादा नुकसान नहीं होता है।
2) स्किन को जोर से करें रब : जिस एरिया से आपको बाल निकालने हैं उस एरिया को जोर से रब करें। जिससे आपके बाल काफी आसानी से निकलेंगे। ऐसा करने से एक्सट्रा आॅयल निकल जाता है। साथ ही फॉलिकल्स भी कमजोर हो जाते हैं और बाल आसानी से निकल जाते हैं।
3) बर्फ का करें इस्तेमाल : आईब्रो से पहले स्किन पर बर्फ का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्किन सुन्न हो जाती है और फिर दर्द काफी कम होता है। ठंड में बर्फ लगाने का मन न हो तो ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
प्लकिंग में कैसे करें दर्द कम
1) बालों की रुट्स से करें शुरू : कई लोग बालों की टिप से पकड़ कर खींच लेते हैं जिसके कारण बाल टूट जाते हैं। जिसकी वजह से एरिया क्लिन भी नहीं होता और दोबारा खींचने पर दर्द होने लगता है। ऐसे में बालों की रुट्स से शुरू करें और एक झटके में बाल निकालें।
2) ठंडा जेल जरूर लगाएं : प्लकिंग के बाद ठंडा जेल जरूर लगाएं और एरिया को मॉइश्चराइज करें। चाहें तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी टिप्स आईब्रो को प्लक करते समय आपकी मदद करेंगे और आपको रिलैक्स करेंगे।
3) शावर के बाद करें प्लकिंग : अगर आप नहाने के तुरंत बाद ऐसा करते हैं तो बालों को निकालने में आसानी होती है। क्योंकि नहाते समय हेयर फॉलिकल्स ओपन हो जाते हैं और ऐसे में बाल आसानी से निकल जाते हैं। शेविंग, वैक्सिंग, प्लकिंग से पहले हॉट वाटर शावर ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *