भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर कुलदीप गंझू ने किया सरेंडर

By | December 20, 2022
Lead foto

चाईबासा। कोल्हान इलाके में भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कुलदीप गंझू ने आज पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। चाईबासा पुलिस केंद्र में कोल्हान डीआईजी, सीआरपीएफ डीआईजी, डीसी और एसपी के मौजूदगी में कुलदीप गंझू ने सरेंडर किया है। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है पुलिस के लगातार अभियान, बढ़ती दबिश और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने सरेंडर किया है। राज्य को नक्सली मुक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर समेत अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के खिलाफ निरंतर सफलता भी मिल रही है। पुलिस पदाधिकारी भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए झारखंड पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

घर आये 10 लाख का इनामी नक्सली मुनेश्वर गंझू को पुलिस ने दबोचा

लातेहार। चंदवा थाने की पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम मुनेश्वर गंझू है और वह हाल के दिनों में लातेहार जिलों में आतंक का पर्याय बना हुआ था। जिले में हाल के दिनों में हुई आगजनी घटना में वह शामिल रहा है। लातेहार एसपी को जानकारी मिली थी कि मुनेश्वर गंजू अपने गांव आया हुआ है। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और इनामी नक्सली के घर को घेराबंदी किया गया। जिसके बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पुलिस गिरफ्तार मुनेश्वर गंजू से फिलहाल पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *