तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने लगभग 600 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। नरेंद्र प्रसाद सिंह भूमिहार समुदाय से संबंधित हैं। इस क्षेत्र में जन सुराज ने भी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, जिससे चुनाव से पहले प्रत्याशियों के बदलाव को लेकर चर्चा बनी रही।
दरभंगा में जन सुराज की जीत
वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा को 1,111 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। इस सीट पर एनडीए समर्थित जेडीयू के उम्मीदवार घनश्याम राय को चौथे स्थान पर रहकर हार का सामना करना पड़ा। दरभंगा में जन सुराज की यह जीत चुनाव परिणामों का एक महत्वपूर्ण पहलू मानी जा रही है।
