रांची: झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ उनके कार्यालय कक्ष में हुई, जिसमें आगामी 22 नवंबर, 2026 को होने वाले समारोह की रूपरेखा और आयोजन की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
सादगीपूर्ण आयोजन पर जोर
बैठक में हाल के दिनों में झारखंड की राजनीतिक जगत में हुई मौतों और शोक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, 25 एवं 26 नवंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र के मद्देनजर समारोह के स्वरूप और कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया।
