राज्य में सरकारी टेंडर घोटाले के मामले में सात IAS अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। इनमें अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगेश कुमार सागर शामिल हैं। आरोप है कि इन अधिकारियों ने सरकारी विभागों में टेंडर जारी होने से पहले उसकी गोपनीय तकनीकी जानकारी रिशु श्री को लीक की, जिससे टेंडर की शर्तों को प्रभावित कर अपने पसंदीदा ठेकेदारों को अनुबंध दिलाने का खेल चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत लेने और अन्य वित्तीय लाभ देने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इस मामले में आरोपों की कानूनी पुष्टि अभी नहीं हुई है। राज्य सरकार ने योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा को निलंबित कर दिया है।
गिरफ्तारी और आरोप पत्र
विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने इस मामले में संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी, मुख्य अभियंता तारिणी दास और कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जून 2026 में SVU ने रिशु श्री समेत सात आरोपितों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भी दायर किया था।
