रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखरी दिन अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा मुख्य द्वार पर झामुमो विधायक बैजनाथ राम धरना पर बैठे। उन्होंने साफ आरोप लगाया कि यह दुर्भाग्य है कि सरकार खाली आश्वासन दे रही है। पिछले तीन वर्षों से बालूमाथ (लातेहार जिला) में अस्पताल निर्माण की वह मांग कर रहे हैं। सदन में भी कई बार इस मुद्दे को उठाया गया। मुख्यमंत्री से मिलकर भी इस बात को रखा लेकिन कोई काम नहीं हुआ। विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि मैंने मांग उठाया कि अस्पताल का निर्माण नही हुआ लेकिन 1 करोड़ 25 लाख का घोटाला जरूर हो गया। सदन में भी इस बात को उठाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। साफ कहा कि सरकार कोई भी हो वह पहले लातेहार के विधायक हैं, उनका पहला दायित्व क्षेत्र की जनता का विकास है और इसके लिए वह लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे।
धरना के दौरान मिलने गए स्वास्थ्य मंत्री से नहीं की बात : धरने पर बैठे विधायक बैद्यनाथ राम से मुलाकात करने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री बार-बार मीडिया के सामने विधायक को आश्वासन देते रहे। लेकिन बैद्यनाथ राम ने मंत्री से बातचीत तक नहीं की। मीडिया से बैद्यनाथ राम ने कहा कि मुझे स्वास्थ्य मंत्री की बातों पर भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे बैजनाथ राम
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखरी दिन अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा मुख्य द्वार पर झामुमो विधायक
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ