पलामू। नक्सलियों के लिए लेवी वसूली का काम करने वाले माओवादी कमलेश यादव को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के पास से लेवी के नाम पर वसूली गई राशि बरामद की गई है। माओवादी का दूसरा साथ नारायण यादव फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। छत्तरपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंचनपुर गांव का रहने वाला माओवादी कमलेश यादव तथा लावादाग गांव का नारायण यादव व्यवसायियों और ठेकेदारों से लेवी वसूली का काम कर रहे हैं। वसूला गया पैसा कमलेश कुमार यादव के बैंक खाता के माध्यम से माओवादी संगठन से जुड़े अलग-अलग सदस्यों तक पहुंचाया जा रहा है । इस सूचना पर थाना प्रभारी शेखर कुमार द्वारा बैंक खाते, मोबाइल फोन व अन्य कागजातों की जांच की गई। इसमें लेवी के पैसे के लेनदेन का मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कमलेश कुमार यादव को पांच हजार रुपये के साथ धर-दबोचा। लेवी मांगने में उपयोग किया जा रहा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। आरोपी का दूसरा साथी मौके से बच निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि कमलेश यादव, नारायण यादव सहित अन्य नक्सलियों के विरुद्ध छत्तरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार माओवादी नक्सली कमलेश कुमार यादव को जेल भेज दिया गया है।
नक्सलियों के लिए व्यवसायियों व ठेकेदारों से लेवी वसूली करने वाला गिरफ्तार
पलामू। नक्सलियों के लिए लेवी वसूली का काम करने वाले माओवादी कमलेश यादव को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के
2 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ